रात को सोने से पहले 2 कच्चे खजूर खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके अलावा कच्चा खजूर डाइजेशन सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद है। इसके फायदों के बारे में जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
पंजाब की आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर भुवनेश्वरी के अनुसार, 'कच्चा खजूर फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल से भरपूर होता हैं।'
बालों के लिए फायदेमंद
कच्चा खजूर खाने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसमें मौजूद आयरन और विटामिन बी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता हैं।
फर्टिलिटी बढ़ती है
कच्चे खजूर में स्टेरोल और एस्ट्रोन की मात्रा काफी अधिक होती हैं, जिससे यह शरीर में फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
खून की कमी नहीं होती है
रोजाना 2 कच्चे खजूर को खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। बता दें कि कच्चे खजूर में आयरन की मात्रा काफी अधिक होती हैं, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
पेट के लिए फायदेमंद
कच्चे खजूर पेट के लिए काफी फायदेमंद है। खजूर में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती हैं, जो पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे - अपच, गैस और कब्ज को दूर करता हैं।
वजन घटाएं
2 कच्चे खजूर को खाने से वजन कम होता हैं। बता दें कि खजूर डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करता है, जिससे कैलोरी काफी तेजी से बर्न होती है।
कच्चे खजूर खाने से सेहत को इतने ज्यादा फायदा मिलते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com