दूध के साथ खाएं ये 2 चीजें, ये 5 समस्याएं रहेंगी दूर

By Himadri Singh Hada
24 Feb 2025, 17:00 IST

खसखस और मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। खासकर, जब इन्हें दूध के साथ मिलाकर सेवन किया जाता है।

एक्सपर्ट की राय

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें दूध में खसखस और मखाना डालकर खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं?

हड्डियां होंगी मजबूत

हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम जरूरी होता है, जो मखाने, खसखस और दूध में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह जोड़ों और घुटनों के दर्द से राहत देने में मदद करता है।

वजन बढ़ाने में फायदेमंद

अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं, तो दूध में खसखस और मखाना मिलाकर पीने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और धीरे-धीरे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।

नींद में सुधार

रात में सोने से पहले दूध में खसखस और मखाना मिलाकर पीने से तनाव कम होता है, जिससे नींद अच्छी आती है और अनिद्रा की समस्या से राहत मिलती है।

पेट को मिलेगी ठंडक

गर्मियों में पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या आम होती है। ऐसे में, ठंडी तासीर वाले खसखस और मखाने का दूध पेट की गर्मी को शांत करता है और आराम दिलाता है।

कब्ज से राहत

कब्ज से परेशान लोगों के लिए खसखस और मखाना फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

एनर्जी महसूस होना

खसखस और मखाना न केवल हड्डियों और पाचन को सुधारते हैं, बल्कि शरीर को एनर्जी भी देते हैं। इससे दिनभर स्फूर्ति और एक्टिव महसूस होता है।

हीट स्ट्रोक से बचाव

गर्मियों में ठंडक बनाए रखने के लिए खसखस और मखाना दूध के साथ पीना फायदेमंद होता है। यह शरीर को अंदर से ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से बचाने में मदद करता है।

बार-बार भूख लगने की समस्या में खसखस और मखाना दूध के साथ लेने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। लेकिन, किसी भी समस्या की स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।