दूध के साथ जरूर खाएं ये 2 चीजें, सेहत को मिलेंगे 5 फायदे

By Himadri Singh Hada
16 Jan 2025, 21:00 IST

दूध के साथ खसखस और मखाने का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। वजन बढ़ाने के लिए खसखस और मखाना बेहद लाभकारी है।

एक्सपर्ट की राय

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानें दूध में खसखस और मखाना डालकर खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

वेट गेन

दूध के साथ खसखस और मखाने का सेवन मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और प्रोटीन की आपूर्ति करता है, जिससे दुबले-पतले शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है।

नींद में सुधार

तनाव और डिप्रेशन के कारण नींद न आने की समस्या को खसखस और मखाना दूर कर सकते हैं। इन्हें दूध के साथ लेने से थकान और चिंता कम होती है और अच्छी नींद आती है।

पेट की जलन

पेट की जलन से राहत पाने के लिए खसखस और मखाने का सेवन फायदेमंद है। इनकी ठंडी तासीर गर्मियों में पेट की गर्मी को शांत करती है।

कब्ज की समस्या

खसखस और मखाना कब्ज की समस्या का बेहतरीन घरेलू उपाय है। इनमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और अपच, पेट दर्द और गैस जैसी परेशानियों को दूर करता है।

थकान से राहत

खसखस और मखाना दूध में पकाकर सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे सोने से पहले पीने से दिनभर की थकान दूर होती है और शरीर को आराम मिलता है।

मसल्स होंगे मजबूत

नियमित रूप से खसखस और मखाना खाने से मसल्स मजबूत होती हैं। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

एसिडिटी से छुटकारा

दूध के साथ खसखस और मखाना लेने से एसिडिटी और पेट की गर्मी से राहत मिलती है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है और पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाता है।

खसखस और मखाना का सेवन रोजाना करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसे दूध में मिलाकर लेने से हड्डियां, मांसपेशियां और पाचन तंत्र मजबूत होते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com