7 समस्याओं को दूर कर सकता है यह 1 सस्ता फल, जानें फायदे

By Himadri Singh Hada
12 Dec 2024, 13:30 IST

आयुर्वेद में ऐसी कई औषधियां हैं, जिनका इस्तेमाल गंभीर से गंभीर रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है। इन्हीं में से एक है कैथा, जिसे कैथ के नाम से भी जाना जाता है।

कैथा के फायदे

कैथा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके फूल, फल, जड़, गोंद, पत्तियों और छाल का उपयोग कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। यह आंखों के रोग, दमा और गले की समस्या को ठीक करने में फायदेमंद होता है।

त्वचा रोगों में फायदेमंद

कैथा के पत्तों का लेप त्वचा रोगों को ठीक करने में मदद करता है। इसके सेवन से त्वचा साफ और चमकदार बनती है। इसके अलावा, यह बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।

भरपूर एनर्जी

कैथा में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन शरीर को दिनभर एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर होने से यह बवासीर की समस्या को ठीक करने में मदद करता है।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

कैथा में कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करते हैं। इससे हड्डी से जुड़ी बीमारीयां नहीं होती है। साथ ही, दांतों में दर्द या मसूड़ों में सूजन की समस्या से राहत मिलती है।

आंखों को रखे स्वस्थ

विटामिन बी1 और बी2 से भरपूर कैथा आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आंखों में जलन या दर्द की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही, त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

बच्चों के पेट दर्द में फायदेमंद

औषधीय गुणों से भरपूर कैथा का सेवन पेट दर्द के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसके गूदे का शरबत बच्चों के पेट दर्द की समस्या को दूर करने में उपयोगी होता है।

भूख बढ़ाने में मददगार

कैथा का चूर्ण या शरबत भूख की कमी को दूर करता है। इसका नियमित शरबत पीने से भूख बढ़ती है। इसके अलावा, इसके चूर्ण का सेवन करने से डाइजेशन ठीक रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

कैथा के फल को कच्चा और पकाकर खाया जा सकता है। इसके कच्चे फल में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करती है। इससे इंफेक्शन से आसानी से बचा जा सकता है।

कैथा का सेवन सुरक्षित है, लेकिन एलर्जी या बीमारी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com