गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन आयुर्वेद में सुपरफूड माना गया है, जो सेहत को कई फायदे देता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस विषय पर हमने आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से बात की है। ऐसे में, आइए जानते हैं कि घी और गुड़ के सेवन से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
पोषक तत्वों से भरपूर
गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो खून की कमी दूर करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक हैं।
हड्डियां होंगी मजबूत
देसी घी में विटामिन-ए, ई और डी होते हैं, जो शरीर को पोषण देते हैं और हड्डियों में कैल्शियम अवशोषण बढ़ाकर उन्हें मजबूत बनाते हैं।
पाचन में सुधार
कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए गुड़ और घी का सेवन फायदेमंद है। यह पाचन में सुधार करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।
एनीमिया से राहत
एनीमिया से पीड़ित लोगों को गुड़ और घी का सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है और खून बढ़ाता है।
ब्लड डिटॉक्सीफायर
त्वचा को निखारने और टॉक्सिंस को बाहर निकालने के लिए गुड़ और घी का सेवन फायदेमंद होता है। यह ब्लड डिटॉक्सीफायर की तरह काम करता है।
सर्दी-जुकाम से राहत
सर्दियों में गुड़ और घी का सेवन विशेष रूप से लाभदायक होता है। यह शरीर को गर्म रखने और सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करता है।
मेंटल हेल्थ में सुधार
मूड स्विंग, तनाव और स्ट्रेस से राहत पाने के लिए गुड़ और घी का कॉम्बिनेशन असरदार है। यह दिमाग को शांत रखता है और सकारात्मक ऊर्जा देता है।
पीरियड्स के दर्द से राहत
पीरियड्स के दौरान दर्द और असुविधा को कम करने के लिए गुड़ और घी का सेवन करना लाभकारी होता है। यह एसिडिटी से भी राहत देता है।
गुड़ और घी को लंच के 10 मिनट बाद लेने से इम्यूनिटी बढ़ती है। ये शरीर को बीमारियों से बचाने और फिट रखने में मदद करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com