बकरी का दूध कैसे हार्ट अटैक के खतरे को करता है कम? जानें

By Lakshita Negi
03 Feb 2025, 15:30 IST

दूध पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। ज्यादातर लोग गाय या भैंस का दूध पीते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बकरी का दूध इनके मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद करते हैं। इससे हार्ट हेल्थ भी अच्छी होती है और अटैक का खतरा कम होता है।

स्ट्रांग शरीर के लिए

बकरी के दूध में कैल्शियम और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो बोन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे पीने से बॉडी बिल्ड करने में और हड्डियों को स्ट्रांग करने में मदद मिलती है

डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए

जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स होती है, उनके लिए बकरी का दूध बहुत अच्छा और फायदेमंद होता है। यह हल्का और जल्दी डाइजेस्ट होने वाला होता है, जिससे पेट की हेल्दी रहता हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए बकरी का दूध

बकरी के दूध का pH लेवल स्किन के pH के बराबर होता है। इसलिए यह स्किन में जल्दी अब्जॉर्ब होता है और झुर्रियां, दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है। जिससे स्किन नेचुरली ग्लोइंग लगती है।

हार्ट के लिए बकरी का दूध

बकरी के दूध में फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे पीने से हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

बालों के लिए बकरी का दूध

बकरी के दूध में मौजूद फास्फोरस, प्रोटीन, विटामिन B2 और पोटेशियम बालों को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। यह बालों को जड़ से नरिश करता है। जिससे बालों का झड़ना कम होता है और वे सॉफ्ट बनते हैं।

वेट लॉस के लिए बकरी का दूध

वेट लॉस के दौरान बकरी का दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फैट एसिड शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद करते हैं, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता है और आप फिट रहते हैं।

इम्यून सिस्टम के लिए बकरी का दूध

बकरी के दूध में सेलेनियम मौजूद होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। इसे पीने से डेंगू, चिकनगुनिया और कई इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

आप भी अपनी डाइट में बकरी का दूध शामिल करें और हेल्थ को बूस्ट करें। इस लेख में दी गई जानकारी हमने डाइटीशियन दीपिका रानी शंकर जी सी ली। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.