लिंगुड़ा खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करता है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
डायटिशियन शिवाली गुप्ता के अनुसार, 'लिंगुड़ा में विटामिन-ए, विटामिन-बी, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखता है।'
वजन को कंट्रोल करे
खराब खानपान के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में वजन को कंट्रोल करने के लिए लिंगुड़ा की सब्जी खा सकते हैं। इसमें फाइबर होता है, जो वजन को तेजी से कम करता है। साथ ही, इसे खाने से डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर होता है।
बीपी को कंट्रोल करता है
लिंगुड़ा का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। ऐसे में हार्ट के मरीज इसका सेवन जरूर करें।
आंखों के लिए फायदेमंद
लिंगुड़ा की सब्जी आंखों के लिए फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन-ए होता है, जो आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
इम्यूनिटी को मजबूत करता है
लिंगुड़ा खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपको बीमार नहीं होने देते हैं।
संक्रमण से लड़ने में मदद करता है
लिंगुड़ा में विटामिन-ए, पोटेशियम, मैंगनीज और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
सावधानियां
लिंगुड़ा खाने के बाद किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
लिंगुड़ा खाने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com