रोजाना टमाटर खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

By Himadri Singh Hada
20 Dec 2024, 18:00 IST

सब्जी से लेकर सलाद और खिचड़ी तक में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है, बल्कि सेहत को भी कई फायदे होते हैं। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बता की है। आयुर्वेद के अनुसार टमाटर खाने के फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं।

एसिडिक फल

आजकल, लोग रोजाना किसी न किसी रूप में टमाटर का सेवन करते हैं। यह एक एसिडिक फल है। इसका ज्यादा सेवन करने से स्वास्थ्य को बेहद नुकसान पहुंच सकता है।

आयुर्वेद के अनुसार

आयुर्वेद में टमाटर को अम्ल विपाकी माना जाता है, जिसका मतलब शरीर में अम्लीय प्रभाव ज्यादा है। टमाटर का सेवन शरीर में अम्ल पैदा कर सकता है, जो कि कुछ लोगों के लिए एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है।

सीमित मात्रा में सेवन

टमाटर का सेवन जितना सही मात्रा में किया जाए, उतना ही यह फायदेमंद होता है। लेकिन, इसका ज्यादा सेवन करने से नुकसान हो सकता है। खासकर, उन लोगों के लिए जिन्हें पेट की समस्याएं हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

टमाटर चेहरे की रंगत को बेहतर बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, कई लोग इस बात से अनजान होंगे कि टमाटर एक सब्जी नहीं बल्कि फल है।

पकाकर खाएं

टमाटर को पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे इसके पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर को मिलते हैं। इसके अलावा, इसके बीज निकालकर सलाद के तौर पर खा सकते हैं। इससे एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।

वेट मेंटेन

टमाटर में विटामिन-सी, फोलेट एसिड और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर होता है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

ग्लोइंग स्किन

स्किन पर कच्चे टमाटर का इस्तेमाल करने से चेहरा ग्लोइंग और फ्रेश रहता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।

अगर आपको टमाटर से एलर्जी हो, तो इसका सेवन करने से बचना चाहिए। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com