शहद और बादाम का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हमारी सेहत को भी मजबूती देते हैं। आइए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं शहद और बादाम को साथ में खाने के अन्य फायदे।
सुबह शहद बादाम का सेवन करें
सुबह खाली पेट शहद में भीगे हुए बादाम खाने से आपको पूरा दिन एनर्जी मिलती है। इससे दिनभर ताजगी महसूस होती है और आपको थकान कम होती है।
पाचन के लिए शहद और बादाम
शहद और बादाम का यह कॉम्बिनेशन पाचन क्रिया को सुधारता है। इसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन आसान और बेहतर होता है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
शहद और बादाम में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट्स त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं। यह आपके बालों और त्वचा को भीतर से पोषण प्रदान करते हैं।
दिमाग के लिए शहद और बादाम
बादाम में ओमेगा-3, 6 फैटी एसिड होते हैं, जो दिमाग को तेज करते हैं। शहद और बादाम का कॉम्बिनेशन मानसिक क्षमता को बढ़ाता है और ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
वजन कम करने के लिए शहद और बादाम
यह कॉम्बिनेशन आपके मेटाबॉलिज्म को सुधारता है, जिससे शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जलने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो शहद में भीगे बादाम का सेवन फायदेमंद हो सकता है।
कैसे बनाएं शहद में भीगे बादाम?
रात को सोने से पहले 2 चम्मच शहद में 4-5 बादाम डालकर भिगो लें। सुबह खाली पेट इस कॉम्बिनेशन का सेवन करें और देखें इसके अद्भुत फायदे।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
शहद और बादाम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह कॉम्बिनेशन आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में सहायक है।
शहद और बादाम का यह कॉम्बिनेशन पूरे शरीर को फायदा पहुंचाता है। यह न सिर्फ आपकी त्वचा, पाचन और दिमाग के लिए अच्छा है, बल्कि आपके पूरे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com