कच्चा लहसुन कई जरूरी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह फॉस्फोरस, जिंक, पोटैशियम, विटामिन और मैग्नीशियम के गुणों से भरपूर होता है।
इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से विस्तार से जानें पुरुषों के लिए कच्चा लहसुन खाना कैसे फायदेमंद है-
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाए
एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कच्चा लहसुन प्रजनन क्षमता में सुधार लाता है। इससे टेस्टोस्टेरोन उत्पादन को बढ़ावा मिलता।
स्पर्म काउंट बेहतर करे
पुरुषों को कच्चा लहसुन खाने से स्पर्म काउंट को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्पर्म काउंट बेहतर करते हैं।
यौन स्वास्थ्य सुधारे
पुरुषों के लिए कच्चा लहसुन खाने से यौन स्वास्थ्य बेहतर करने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले एडाप्टोजेनिक गुण लाभकारी होते हैं।
पाचन ठीक करे
पाचन तंत्र को बेहतर करने के लिए पुरुष रोज कच्चे लहसुन का सेवन करें। इससे पेट अच्छे से साफ होता है। सभी विषाक्त पदार्थ बाहर हो जाते
सावधानी
जो लोग कच्चे लहसुन का सेवन नहीं कर सकते, वे इसे सब्जी में डालकर या अचार के रूप में खाएं।
पुरुषों के लिए कच्चा लहसुन इन सभी तरीकों से गुणकारी है। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com