दूध + उबले आलू = सेहत के 5 जबरदस्त फायदे

By Aditya Bharat
01 Mar 2025, 16:00 IST

क्या आप चाहते हैं कि आपके बच्चों की हड्डियां मजबूत और पाचन दुरुस्त रहे? तो उबले आलू और दूध का सेवन करें। यह आहार आपके बच्चों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आइए डायटीशियन प्रीति श्रीवास्तव से जानते हैं इसके फायदे।

पोषक तत्वों से भरपूर

उबले आलू में विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलेट होते हैं। वहीं, दूध में कैल्शियम की प्रचुरता होती है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है।

बच्चों के लिए सही आहार

अगर आपके बच्चे 6 महीने के ऊपर हैं, तो आप उन्हें दूध और उबले आलू दे सकते हैं। इससे बच्चों को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं।

पाचन को दुरुस्त रखें

उबले आलू और दूध का सेवन पेट और आंतों को स्वस्थ रखता है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है और शरीर में प्रोबायोटिक्स की तरह काम करता है।

इम्यूनिटी में ग्रोथ

यह कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी को बढ़ाता है। दूध और आलू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

शरीर में ऊर्जा का संचार होता है

उबले आलू और दूध से शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं, जिससे शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ता है। यह शरीर को ताजगी और शक्ति देता है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करें

उबले आलू में सोडियम की मात्रा कम होती है, जिससे यह हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।

हड्डियों को मजबूत बनाएं

दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। अगर आप हड्डियों की कमजोरी से परेशान हैं, तो इस कॉम्बिनेशन को अपनी डाइट में शामिल करें।

ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में किसी भी चीज का सेवन न करें। संतुलित मात्रा में सेवन करें ताकि आपको सबसे ज्यादा फायदा हो। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com