बदलते मौसम में इंसान को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से खुद को बचाना चाहते हैं, तो नींबू का सेवन कर सकते हैं।
आयुर्वेद में कही गई है ये बात
आयुर्वेद की मानें, तो नींबू में कैलोरी की मात्रा कम होती है। नींबू में कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन-बी6, पोटैशियम, जिंक, एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है।
वेट लॉस में मदद मिलती है
नींबू में फाइबर पाया जाता है, जिससे लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रहता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है
नींबू में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है। बदलते मौसम में नींबू का सेवन करने से आप खुद को कई मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचा सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल
नींबू का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि विटामिन-सी खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकता है।
पाचन-तंत्र में होता है सुधार
नींबू में घुलनशील फाइबर होता है, जिससे पेट साफ होता है और डाइजेशन को सुधारने में मदद मिलती है। नींबू में मौजूद फाइबर आंत को भी हेल्दी रखने में मदद करता है।
रोजाना नींबू खा सकते हैं?
आपको ज्यादा मात्रा में नींबू का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जिसकी मात्रा बढ़ने पर सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको नींबू कम ही खाना चाहिए।
नींबू का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com