कुछ जैम नेचुरल फलों की चीनी से बनाए जाते हैं। फलों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
चंडीगढ़ के क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट गुरप्रीत कौर के अनुसार, 'जैम में विटामिन-सी, विटामिन-बी12, आयरन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे कई लाभ मिलते हैं। लेकिन ध्यान रहे वजन कम करना चाहते हैं या ब्लड शुगर से पीड़ित हैं, तो इसका सेवन करने से बचें।'
पाचन के लिए फायदेमंद
फलों में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से कब्ज जैसी पाचन से जुड़ी समस्या से राहत देने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।
ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
जैम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद मिलती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
फलों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
बालों के लिए फायदेमंद
फ्रूट जैम में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
स्किन और नाखूनों के लिए फायदेमंद
फ्रूट जैम में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन और नाखूनों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
सावधानियां
फ्रूट जैम का सेवन सीमित मात्रा में करें। साथ ही ब्लड शुगर की समस्या होने और वजन कम करने के दौरान इसके सेवन से बचें।
फ्रूट जैम का सेवन करने से स्वास्थ्य को लेख में बताए गए लाभ मिलते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com