रोजाना 5 मुनक्का भिगोकर खाएं, दूर होंगे 5 रोग

By Kunal Mishra
13 Nov 2023, 17:00 IST

मुनक्का में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि इसे भिगोकर खाने से कौन से रोग दूर होते हैं?

पोषक तत्व

मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। इसके अलावा कैल्शियम भी पाया जाता है।

खून की कमी दूर करना

अगर आप एनीमिया की समस्या का सामना कर रहे हैं तो रोजाना रोजाना 5 मुनक्के का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से खून की कमी दूर होने लगती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में बीटा कैरोटिन पाया जाता है। यह आंख के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे रोजाना खाने से आंख की रोशनी बरकरार रहती है।

पाचन दुरुस्त करना

मुनक्के में फाइबर होता है। इसे रोजाना सुबह 5 मुनक्का खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इसके अलावा कब्ज और गैस की समस्या भी दूर होती है।

बेहतर इम्यूनिटी

मुनक्का में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।

बालों के लिए फायदेमंद

मुनक्का में विटामिन-ई और प्रोटीन होता है। इसे खाने से स्कैल्प की समस्या दूर होने लगती है। इसके अलावा मुनक्का खाने से बाल घने बने रहते हैं।

हड्डियों को मजबूत करना

मुनक्का में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। रोजाना सुबह पांच मुनक्का खाने से हड्डियां मजबूत होने लगती हैं।

हार्ट को हेल्दी रखना

मुनक्का में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम होता है। इसे खाने से हार्ट से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके अलावा हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।

सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com