प्याज का पानी पीने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं?

By Aditya Bharat
21 Feb 2025, 06:00 IST

प्याज हमारे खाने का अहम हिस्सा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है? यह शरीर को एनर्जी देने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं प्याज का पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में।

प्याज के पानी से पेट रहेगा स्वस्थ

अगर आपको कब्ज या पेट से जुड़ी दिक्कतें हैं, तो प्याज का पानी पीना बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को मजबूत करता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल में

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए प्याज का पानी किसी वरदान से कम नहीं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

शरीर से टॉक्सिन्स बाहर करे

प्याज का पानी शरीर को डिटॉक्स करता है। इसमें मौजूद सल्फाइट और अन्य तत्व शरीर से गंदगी को बाहर निकालने का काम करते हैं, जिससे आपको तरोताजा महसूस होता है।

ब्लड शुगर को करे कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो प्याज का पानी पीने से आपको लाभ मिल सकता है। इसमें मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

प्याज का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह शरीर की अंदरूनी ताकत को बढ़ाकर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो प्याज का पानी आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं।

प्याज का पानी कैसे बनाएं?

एक प्याज लें, इसे अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक कटोरी पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह इसे छानकर पी लें। चाहें तो इसमें शहद या आंवला भी मिला सकते हैं।

नियमित रूप से प्याज का पानी पीकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com