खाना खाने के बाद पिएं यह देसी ड्रिंक, मिलेंगे 5 फायदे

By Himadri Singh Hada
14 Jan 2025, 19:00 IST

नींबू पानी खाने के बाद पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इससे पेट की सफाई भी अच्छे से होती है।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की है। आइए जानते हैं खाने के बाद नींबू पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?

एलर्जी से राहत

भोजन के बाद नींबू पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। यह सर्दी, जुकाम, बुखार और एलर्जी से बचाने में सहायक होता है।

टॉक्सिन्स निकालना

नींबू पानी शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर डिटॉक्सिफाई होता है और ब्लड शुद्ध होता है। यह आपकी त्वचा को भी स्वस्थ बनाता है।

हेल्दी स्किन

नियमित रूप से नींबू पानी पीने से त्वचा पर कील-मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं, जिससे त्वचा में निखार आता है और यह चमकदार होती है।

कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

अगर आप भोजन के बाद नींबू पानी पीते हैं, तो यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इससे दिल स्वस्थ रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।

ठंडी चीजों से बचें

डायटीशियन के अनुसार भोजन के तुरंत बाद ठंडे या ठंडी तासीर वाले ड्रिंक से बचना चाहिए। इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

सेवन करने का तरीका

नींबू पानी पीने के लिए सबसे अच्छा समय भोजन के 45 मिनट बाद होता है। यह पाचन में मदद करता है और शरीर को ज्यादा लाभ पहुंचाता है।

सेहत के लिए फायदेमंद

नींबू पानी का सेवन गुनगुने पानी में करना चाहिए, ताकि यह शरीर के लिए फायदेमंद हो और ठंडे पानी से होने वाली समस्याओं से बचा जा सके।

नींबू पानी से पेट की गैस, ब्‍लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याओं से निजात मिलती है, जिससे हल्का और ताजगी महसूस होती है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com