खाली पेट कुलथी की दाल का पानी पीने के 5 फायदे

By Vikas Rana
02 May 2024, 17:11 IST

खाली पेट कुलथी की दाल का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -

पोषक तत्वों से भरपूर

कुलथी दाल के पानी में फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स,फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।

वजन को घटाता है

कुलथी की दाल का पानी वजन घटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट में जमा चर्बी को तेजी से कम करते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे

कुलथी की दाल का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। साथ ही, यह इंसुलिन को बनने से भी रोकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज इसका सेवन जरूर करें।

कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करे

कुलथी की दाल में मौजूद फाइबर और लिपिड जैसे पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से हार्ट में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

किडनी स्टोन को निकालता है

रोजाना खाली पेट कुलथी का पानी पीने से किडनी स्टोन से छुटकारा मिलता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण किडनी स्टोन को निकाल देते हैं।

पीरियड्स से आराम दिलाता है

कुलथी का पानी पीरियड्स से आराम दिलाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व हैवी ब्लीडिंग और पेट में दर्द जैसी परेशानियों को ठीक करते हैं।

खाली पेट कुलथी का पानी पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com