लौकी ही नहीं, इसके जूस से भी मिलेंगे ढेरों फायदे  

By Harsha Singh
26 Feb 2024, 14:23 IST

लौकी की तरह इसका जूस भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इस जूस को सुबह खाली पेट पीने से आप खुद को कई छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। ऐसे में आइए इससे होने वाले लाभों के बारे में जानते हैं-

पोषक तत्वों से भरपूर

लौकी के जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन- बी, सी, ए, के, ई, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये  शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

कैसे बनाएं जूस?

अगर आप लौकी का जूस घर पर बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद पुदीना और लौकी के टुकड़ों को मिक्सर में पीसकर इसका जूस तैयार कर लें।  इसमें स्वाद के हिसाब से आप थोड़ा नमक और नींबू का रस मिला सकते हैं।

वेट लॉस

लौकी का जूस पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे मेटाबॉलिज्म प्रोसेस तेज होता है और भूख कम लगती है।

पाचन-तंत्र

लौकी का जूस पीने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है। जैसा हमने आपको बताया कि इसके अंदर फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे पाचन-तंत्र को दुरुस्त किया जा सकता है।  

ब्लड शुगर कंट्रोल

लौकी का जूस डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

लौकी का जूस पीने से आप कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इस जूस का रोजाना सेवन करने से खून में ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है।

स्किन हाइड्रेट

रोजाना खाली पेट लौकी का जूस पीने से स्किन को फायदा होता है। इससे त्वचा में नमी बरकरार रहती है। लौकी में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं।

लौकी का जूस पीने से शरीर को बहुत फायदा होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com