बहुत लोग खजूर खाते हैं लेकिन उसका पानी फेंक देते हैं। जबकि उसी पानी में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिसे पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। आइए न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा गोयल से जानते हैं कि खजूर का पानी किन अंगों के लिए लाभकारी है।
पाचन तंत्र का रखे ख्याल
खजूर का पानी गैस, ब्लोटिंग और पेट की सूजन में आराम देता है। यह पाचन सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है।
दिल को रखे मजबूत
खजूर का पानी कोलेस्ट्रॉल घटाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
चेहरे के लिए
इस ड्रिंक से खून शुद्ध होता है, जिससे स्किन हेल्दी और चमकदार बनती है। कील-मुंहासे, दाग-धब्बे कम होते हैं और चेहरा नैचुरल ग्लो से भर उठता है।
शरीर को करे डिटॉक्स
खजूर का पानी शरीर से टॉक्सिन और फ्री रेडिकल्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है जो शरीर को साफ और ताजगी से भर देता है।
खजूर का पानी कैसे बनाएं?
रात को 4-5 खजूर को एक कप पानी में भिगो दें। सुबह उठकर सबसे पहले उसका पानी पीएं और फिर खजूर खाएं। इससे पूरे पोषक तत्व मिलते हैं।
पोषण से भरपूर
खजूर में डाइट्री फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और प्रोटीन होते हैं। पानी में भिगोने से ये पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं, जिससे शरीर को अधिक फायदा होता है।
ध्यान रखने वाली बातें
खजूर को 6–12 घंटे से ज्यादा न भिगोएं, वरना यह फर्मेन्टेशन शुरू कर सकता है। रोज सुबह इसका सेवन करें और सेहत में फर्क खुद देखें।
खजूर का पानी सुबह खाली पेट पीने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। यह थकान और कमजोरी को दूर करता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com