मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां चबाने से क्या होता है?

By Himadri Singh Hada
09 Feb 2025, 06:00 IST

मोरिंगा को आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसे कई प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई फायदे होते हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस विषय पर रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है। आइए जानते हैं कि मोरिंगा के पत्ते खाने से क्या होता है?

पोषक तत्वों से भरपूर

मोरिंगा के पत्तों में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, और विटामिन्स जैसे विटामिन-ए, सी और बी कॉम्प्लेक्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके पत्तों का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (बीपी) को कम करने में मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

मोरिंगा शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है, जिससे शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम होता है। शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होने से मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

पाचन में सुधार

मोरिंगा की पत्तियों का सेवन पाचन समस्याओं, जैसे- कब्ज, गैस, और अपच से राहत दिलाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, इसके पत्ते सूजन, गठिया, और साइटिका में भी फायदेमंद होते हैं।

सेवन करने का तरीका

मोरिंगा के पत्तों का पाउडर बना कर सेवन करना एक सरल तरीका है। आप इसे पानी या जूस में मिला कर पी सकते हैं। यह तरीका पौष्टिकता से भरपूर होता है।

हर्बल टॉनिक

मोरिंगा की पत्तियों की चाय एक हर्बल टॉनिक के रूप में फायदेमंद होती है। इसे उबालकर पीने से शरीर को ताजगी मिलती है। यह ऊर्जा का स्तर भी बढ़ाता है। साथ ही, प्रतिरक्षा तंत्र को भी सुदृढ़ करता है।

पत्तों को चबाना

अगर आपको पाउडर या चाय बनाने का समय नहीं है, तो आप सीधे मोरिंगा के पत्ते चबा सकते हैं। हालांकि, इसका स्वाद तीव्र हो सकता है, इसलिए कुछ लोग इसे जूस के रूप में पीना पसंद करते हैं।

पत्तों का काढ़ा

मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर होता है। इसमें काली मिर्च, शहद, और नींबू का रस मिलाने से स्वाद और गुण दोनों बढ़ जाते हैं। यह सर्दी-खांसी से बचाव में मदद करता है।

मोरिंगा के पत्तों से सब्जी भी बनाई जा सकती है। यह शरीर की गंदगी को साफ करने में मदद करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com