सफेद पेठे का जूस सुबह खाली पेट पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और अंदर से ठंडक मिलती है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं, जैसे एसिडिटी और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
एक्सपर्ट की राय
इस बारे में हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है, जिन्होंने पेठे का जूस पीने का सही तरीका और मात्रा बताई है।
सफेद पेठे का जूस पीने का तरीका
रोजाना 1 गिलास (200-230 ml) सफेद पेठे का जूस पीने से शरीर में जमे टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, जिससे शरीर अंदर से साफ होता है और एनर्जी मिलती है।
सफेद पेठे का जूस
वजन कम करने में मदद करता है। इसमें कम कैलोरी और अधिक फाइबर होता है, जो भूख को नियंत्रित रखता है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए सफेद पेठे का जूस फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी बनाए रखता है।
शरीर की गंदगी होगी साफ
सफेद पेठे का जूस प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और स्क्रबर की तरह शरीर को अंदर से साफ करता है।
कैसे बनाएं सफेद पेठे का जूस?
सफेद पेठे का जूस बनाने के लिए छिलका और बीज निकालें और गूदे के छोटे टुकड़े करें और जूसर में पीसें। इसे तुरंत पीना फायदेमंद होता है, ताकि पोषक तत्व बने रहें।
ध्यान रखें
सफेद पेठे का जूस पीने के बाद कम से कम 1 घंटे तक कुछ न खाएं। इससे यह जूस शरीर में बेहतर तरीके से काम करता है और टॉक्सिंस को प्रभावी रूप से बाहर निकालता है।
पाचन में सुधार
एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए सफेद पेठे का जूस लाभकारी है। यह पाचन तंत्र को सुधारता है और पेट की सेहत को बेहतर बनाता है।
सफेद पेठे का जूस सस्ता, प्राकृतिक और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com