बेसन हर घर में इस्तेमाल होता है। इससे कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं क्योंकि शरीर को बेसन कई स्वास्थ्य लाभ देता है। लेकिन आज हम National Library of Medicine की रिसर्च से जानेंगे इससे होने वाले फायदे और नुकसान दोनों के बारे में।
हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद
भुने हुए बेसन में सोडियम कम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह दिल के लिए फायदेमंद है।
वजन घटाने में मददगार
बेसन से पेट भरा लगता है, जिससे अधिक खाने की आदत पर नियंत्रण होता है। यह वजन घटाने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है
बेसन में मौजूद घुलनशील फाइबर और अनसैचुरेटेड फैट्स कोलेस्ट्रॉल को कम करने में प्रभावी होते हैं।
एनीमिया में राहत
बेसन आयरन का अच्छा सोर्स है, जिससे एनीमिया जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। यह रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में सहायक है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
बेसन में पाए जाने वाले कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है।
पाचन को रखे दुरुस्त
बेसन फाइबर का अच्छा सोर्स है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। इससे कब्ज की समस्या में भी राहत मिलती है।
पेट फूलना और ऐंठन
बेसन का ज्यादा सेवन पेट फूलने, ऐंठन और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है। सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
एलर्जी, किडनी रोग, प्रेग्नेंसी या कोई विशेष स्थिति हो तो बेसन के सेवन से पहले न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com