महिलाओं के लिए फायदेमंद है गुड़ और चना

By Shilpy Arya
19 May 2022, 10:18 IST

आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी बता रहे हैं गुड़ और चना का सेवन करने से महिलाओं को क्या-क्या लाभ मिलते हैं? चलिए विस्तार से जानते हैं।

आयरन से भरपूर

गुड़ का सेवन करने से महिलाओं में खून की कमी नहीं होती क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है। रोजाना एक मुट्ठी चना खाएं।

मोटापा घटाए

चने में मॉलिक्यूल्स होते हैं जो फैट को कम करने का काम करते हैं। इस तरह यह वजन घटाने में सहायक होते हैं।

यूटीआई इंफेक्शन से बचाव

चने में संक्रमण के साथ ही गंदा पानी सोखने की क्षमता पाई जाती है। इसका सेवन करने से यूटीआई इंफेक्शन में राहत मिलती है।

मेंस्ट्रुअल हेल्थ के लिए

मेंस्ट्रुअल साइकल ठीक रखने के लिए महिलाओं को गुड़ और चना खाना चाहिए।

बच्चों के लिए

बच्चों के पेट में कीड़े होने पर अगर वे चने का सेवन करते हैं तो इससे उन्हें पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता है और पाचन भी ठीक रहता है।

दिल से जुड़े रोग

गुड़ के साथ चने का सेवन करने से आपका दिल की बीमारियों के जोखिम से बचाव होता है। इसमें पोटेशियम होता है। इन्हें खाने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

लिवर के लिए

15 दिन तक रोजाना भुने चने का सेवन करने से जल्दी रिकवरी होती है।

चिड़चिड़ेपन से राहत

अगर महिलाएं रोजाना गुड़ के साथ चने का सेवन करती हैं तो उन्हें चिड़चिड़ेपन की समस्या से राहत मिलती है। इससे उनका दिमाग शांत रहता है।

सावधानी

अगर आपको कोई गंभीर समस्या है तो इनका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

गुड़ और चना खाने से आप सेहतमंद रहते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com