गाय या भैंस नहीं, इस जानवर के दूध से मिलेगा फौलादी शरीर

By Himadri Singh Hada
26 Feb 2025, 10:00 IST

बकरी के दूध में कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

बकरी के दूध के फायदे

बकरी के दूध का पीएच स्तर त्वचा के समान होता है, जिससे यह आसानी से अवशोषित होता है। यह झुर्रियों, दाग-धब्बों को कम करके त्वचा को मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

दिल की सेहत के लिए बकरी का दूध बेहद फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। साथ ही, दिल के दौरे व स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

बालों की देखभाल में बकरी का दूध लाभदायक होता है, इसे बालों की जड़ों में लगाने से बाल मजबूत, मुलायम और घने बनते हैं। साथ ही, यह रूसी और बाल झड़ने की समस्या को भी दूर करता है।

वजन रहेगा कंट्रोल

वजन कम करने में बकरी का दूध मददगार होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड शरीर में अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करता है, जिससे मोटापा कंट्रोल रहता है और शरीर फिट बना रहता है।

हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद

हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए बकरी के दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद ट्राइप्टोफैन और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और दांतों को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं।

संक्रमण से बचाव

बकरी के दूध में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर में किसी भी प्रकार की सूजन, जलन या संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। इससे शरीर स्वस्थ और एनर्जेटिक बना रहता है।

गंभीर बीमारियों से बचाव

कैंसर, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए बकरी का दूध उपयोगी हो सकता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बच्चों के लिए फायदेमंद

शिशुओं के लिए बकरी का दूध फायदेमंद होता है। अगर किसी कारणवश मां का दूध नहीं मिल पाता तो यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, जो शिशु के संपूर्ण विकास और पाचन क्रिया को मजबूत करता है।

डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों में बकरी का दूध लाभकारी होता है। यह शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता है और खांसी, बुखार जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com