लहसुन की चाय पीने के फायदे

By Kunal Mishra
08 Dec 2022, 15:25 IST

लहसुन जितना खाने में फायदेमंद होता है उतनी ही इसकी चाय भी सेहत को फायदे पहुंचाती है। आइये जानते हैं लहसुन की चाय पीने से स्वास्थ्य को होने वाले कुछ फायदों के बारे में।

लहसुन के पोषक तत्व

<li>सिलेनियम</li> <li>विटामिन सी</li> <li>कैलोरी आयरन</li> <li>पोटैशियम</li>

हार्ट के लिए फायदेमंद

लहसुन की चाय पीने से हार्ट की समस्याओं से बचा जा सकता है। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को घटाकर आर्टरीज में बनने वाले प्लैग्स से भी बचाते हैं।

वजन घटाए

लहसुन की चाय मेटाबॉलिज्म को अच्छा कर कैलोरी बर्न करने में मददगार होती है। इसे पीने से शरीर में जमा एक्सट्रा फैट आसानी से कम हो सकता है।

एनर्जी बढ़ाए

लहसुन की चाय पीने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है। इसे पीने से थकावट और सुस्ती दूर होती है। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व उर्जा के स्तर को बैलेंस रखते हैं।

पाचन तंत्र के लिए अच्छा

लहसुन की चाय गट हेल्थ को अच्छा कर मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ ही पेट संबंधी कई समस्याओं में मददगार मानी जाती है। इसे पीने से पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

यह चाय पीने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इसे कुछ दिनों तक नियमित तौर पर पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है, जिससे सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।

लहसुन की चाय पीने से आपको ये सभी फायदे मिल सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com