हेल्दी स्किन के लिए कौन से फल सुबह खाएं?

By Shilpy Arya
29 Nov 2024, 10:00 IST

हर कोई ग्लोइंग, स्वस्थ और जवां स्किन चाहता है। इसके लिए लोग कई घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। आप हेल्दी स्किन के लिए सुबह खाली पेट कुछ फल भी खा सकते हैं। लेख में जानें विस्तार से-

मौसमी

हेल्दी स्किन पाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट मौसमी का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण अच्छी मात्रा में होते हैं।

तरबूज

त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए आप खाली पेट तरबूज खा सकते हैं। यह पानी से भरपूर होता है, जो स्किन से टॉक्सिंस निकालता है।

केला

रोज खाली पेट केला खाएं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहती है। केले में एंटी-ऑक्सीडेंट और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं।

स्ट्रॉबेरी

खाली पेट स्ट्रॉबेरी खाना लाभकारी होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और सैलिसिलिक एसिड होते हैं। यह त्वचा को एक्ने से बचाते हैं।

अनार

आपको रोज खाली पेट अनार का सेवन करना चाहिए। इनमें एंटी-ऑक्सिडेंट और प्यूनिक एसिड अच्छी मात्रा में होते हैं, स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।

पपीता

रोज पपीते का सेवन गुणकारी होता है। इसके विटामिन बी, सी, ई, बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन के गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं।

हेल्दी स्किन के लिए आप रोज सुबह ये फल खा सकते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com