नट्स, जैसे बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता और अखरोट, सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन्स भरपूर होते हैं, जो शरीर और दिमाग के विकास में मदद करते हैं। लेकिन इन्हें खाने से कितनी देर पहले भिगोना चाहिए? आइए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार से इसी सवील का जवाब जानते हैं।
आयुर्वेद में नट्स का सेवन
आयुर्वेद के अनुसार नट्स को सही तरीके से खाना जरूरी है, ताकि शरीर को इसके पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिले।
नट्स खाने से पहले ध्यान रखें
नट्स का सेवन करने से पहले कुछ बातें जानना जरूरी हैं, ताकि शरीर को इन्हें पचाने में कोई परेशानी न हो।
नट्स को भिगोने का तरीका
नट्स को खाने से पहले 6 से 8 घंटे पानी में भिगोकर रखना चाहिए। इससे नट्स की गर्मी कम हो जाती है और शरीर को इन्हें पचाने में आसानी होती है।
क्यों जरूरी है नट्स को भिगोना?
पानी में भिगोने से फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे नट्स को पचाना आसान हो जाता है। अगर आप भूल जाएं, तो नट्स को घी में हल्का सा भूनकर भी खा सकते हैं।
सबसे अच्छा समय नट्स खाने का
नट्स को सुबह खाली पेट खाना सबसे अच्छा है। आप इसे शाम के नाश्ते में भी ले सकते हैं।
नट्स की सही मात्रा
आपकी पाचन क्षमता के आधार पर नट्स की मात्रा तय करनी चाहिए। एक मुट्ठी नट्स सही रहता है, लेकिन अगर पाचन कमजोर है तो दिन में 4-5 बादाम या किशमिश खा सकते हैं।
ज्यादा नट्स खाने के नुकसान
नट्स का ज्यादा सेवन सेहत पर असर डाल सकता है। इससे पेट में दर्द, कब्ज, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जिन्हें पेट की समस्या, सूजन या कब्ज जैसी समस्याएं हैं, उन्हें नट्स का सेवन नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com