30 की उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव आते हैं। सही खान-पान से आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। कुछ चीजों को खाने से बचना जरूरी है ताकि बीमारियों से दूर रह सकें। आइए ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (BMJ) में प्रकाशित शोध से जानते हैं 30 के बाद किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
ज्यादा मीठा ना खाएं
चीनी ज्यादा खाने से डायबिटीज, मोटापा और हड्डियों की कमजोरी हो सकती है। मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स और चॉकलेट से बचें।
ज्यादा चाय-कॉफी ना पिएं
चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो सेहत के लिए सही नहीं है। दिन में 2 कप से ज्यादा चाय न पिएं। इसकी जगह ग्रीन टी या लेमन टी पिएं।
बाहर का खाना कम करें
जंक फूड, फास्ट फूड और होटल का खाना सेहत के लिए सही नहीं है। इनमें ज्यादा तेल और मसाले होते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल और कैंसर का खतरा बढ़ता है।
मैदा - गेहूं का ज्यादा सेवन ना करें
मैदे से बनी चीजें और ज्यादा गेहूं खाना सही नहीं है। इसकी जगह मिक्स आटे का इस्तेमाल करें, जिसमें बाजरा, ज्वार, रागी और चना हो।
अल्कोहल से बचें
अल्कोहल लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचाती है। यह मोटापा और डायबिटीज भी बढ़ाती है। 30 की उम्र के बाद इसे पूरी तरह छोड़ देना चाहिए।
ज्यादा मांसाहार ना करें
ज्यादा रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट खाने से सेहत को नुकसान होता है। इसकी जगह फल, सब्जियां, दाल और नट्स खाएं।
पैकेट वाला दूध और चीज से बचें
पैकेटबंद दूध, पनीर और चीज ज्यादा खाने से नुकसान हो सकता है। कैल्शियम के लिए हरी सब्जियां और फल खाएं।
सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल से आप 30 की उम्र के बाद भी फिट और एनर्जेटिक रह सकते हैं। अपने शरीर का ध्यान रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com