आजकल के खराब खानपान और ठीक से केयर न करने के कारण समय से पहले ही दांतों की कमजोरी की समस्या का सामना करना पड़ता है। इससे आपको खाने-पीने में दिक्कत होती है।
इस स्टोरी में डाइटीशियन सना गिल (होली फैमिली हॉस्पिटल, दिल्ली) से विस्तार से जानें दांतों की मजबूती के लिए क्या खाना चाहिए-
बीन्स
दांतों की मजबूती के लिए बीन्स का सेवन करें। इसमें आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम फाइबर, प्रोटीन और विटामिन होते हैं, जो दांतों को स्वस्थ रखते हैं।
बादाम
बादाम का सेवन करने से दांतों को मजबूती देने में मदद मिलती है। यह फाइबर, विटामिन-ई और मैग्नीशियम के अलावा कैल्शियम और हेल्दी फैट्स का अच्छा सोर्स होते हैं।
दूध की चीजें
स्वस्थ दांतों के लिए आप दूध से भरपूर चीजों का सेवन करें। इनमें कैल्शियम व गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो दांतों को मजबूती देते हैं। दूध, दही, छाछ, पनीर आदि का सेवन करें।
टोफू
सोयाबीन के दूध से बने टोफू को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। यह कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स होता है। जिन लोगों को पनीर से एलर्जी है वे इसे खा सकते हैं।
संतरा
संतरे का सेवन करने से सिर्फ बॉडी की इम्यूनिटी ही नहीं बढ़ती बल्कि आपके दांत भी स्वस्थ रहते हैं। इसके विटामिन-सी और कैल्शियम के गुण लाभकारी होते हैं।
दांतों की मजबूती के लिए आप इन सभी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com