हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आहार में क्या करें शामिल? एक्सपर्ट से जानिए

By Aditya Bharat
15 Nov 2024, 14:00 IST

हीमोग्लोबिन शरीर के लिए जरूरी होता है जिसकी कमी से एनीमिया और दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। आइए डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करें?

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के तरीके

हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए हम अपने आहार में कुछ खास चीजें शामिल कर सकते हैं। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से भी हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।

चुकंदर

चुकंदर में भरपूर आयरन होता है, जो रक्त में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन खासकर महिलाओं के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इससे एनीमिया की समस्या कम होती है।

आम

आम में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है। यह हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के साथ-साथ एनीमिया में भी फायदेमंद है।

अंगूर

अंगूर में मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है और इसमें विटामिन-सी भी होता है, जो शरीर को रोगों से लड़ने में सक्षम बनाता है।

सेब

सेब में मौजूद पोषक तत्व न केवल हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं बल्कि शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ाते हैं। यह एनीमिया के मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है।

अमरूद

पका हुआ अमरूद हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। महिलाओं के लिए यह फल खासतौर पर लाभकारी माना जाता है।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियों में हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले तत्व पाए जाते हैं। रोजाना हरी सब्जियां खाने से खून की कमी दूर होती है।

तुलसी और तिल

तुलसी और तिल का सेवन भी हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मददगार है। ये दोनों चीजें ही शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करती हैं।

गुड़

गुड़ में खनिज लवण होते हैं, जो शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है।

बताए गए खाद्य पदार्थों का सेवन कर आप अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com