अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को शरीर में हीमोग्लोबिन और खून की कमी होने की समस्या हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानें इससे राहत क्या करें?
एक्सपर्ट की राय
डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए डाइट में पोषक तत्वों से युक्त हेल्दी डाइट लें। ये स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
चुकंदर खाएं
चुकंदर में अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसको डाइट में शामिल करने से हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने और एनीमिया की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है।
पालक खाएं
पालक में भरपूर मात्रा में आयरन, फोलेट और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर करने में मदद मिलती है।
आंवला खाएं
आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जिससे आयरन के अवशोषण में मदद मिलती है।
मेथी के पत्ते खाएं
मेथी के पत्तों में भरपूर मात्रा में फोलेट पाया जाता है, जिससे शरीर में एनीमिया की समस्या की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ब्रोकली और राजमा का सेवन भी किया जा सकता है।
अनार खाएं
अनार में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
खजूर खाएं
खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, मुनक्के का सेवन भी किया जा सकता है।
प्रेग्नेंसी में हीमोग्लोबिन बढ़ना के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com