ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए खाएं ये 8 फूड्स

By Anuj Tiwari
09 Aug 2022, 00:23 IST

जिस तरह बॉडी को एनर्जी की जरूरत होती है, उसी तरह से हमारे ब्रेन को भी सुचारू रूप से काम करने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं।

बादाम

बादाम दिमाग के लिए बहुत हेल्दी होता है। बादाम में राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन होता है। ये दोनों पोषक तत्व कॉग्निटिव डेक्लाइन से बचाने में मददगार होते हैं। इसलिए बादाम खाने से याददाश्त तेज होती है।

पालक

पालक और अन्य हरी सब्जियों में ल्यूटिन होता है। ल्युटिन एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो ब्रेन पावर को बूस्ट करने में मदद करता है। इसे Eye विटामिन के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि ये आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

बेरीज

बेरीज मस्तिष्क के लिए काफी लाभकारी होते हैं। बेरीज खाने से ब्रेन सेल्स को भी हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। आप ब्लू बेरीज, रैस्पबेरीज, गोजी बेरीज, स्ट्रॉबेरीज आदि खा सकते हैं। ये सभी हेल्दी होते हैं।

पीनट बटर

पीनट बटर भी दिमाग के लिए अच्छा होता है। पीनट बटर विटामिन ई से भरपूर होता है। यह दिमाग की नर्वस मेम्ब्रेन को प्रोटेक्ट करता है। इससे दिमाग अच्छे तरह से फंक्शन करता है।

अंडा

अंडे की जर्दी में कोलाइन होता है, जो मेमोरी फंक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्रोटीन मसल ग्रोथ में सहायक होता है।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होते हैं। ये सेल्स को फ्री रेडिकल्स द्वारा होने वाले नुकसान से बचाने में सहायता करते हैं। ऑलिव ऑयल याददाश्त तेज करने में मदद करता है।

तो ये कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनके सेवन से दिमाग को हेल्दी रखा जा सकता है। सेहत से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com