पथरी से बचना है? ये फूड्स जरूर खाएं

By Aditya Bharat
14 Mar 2025, 12:00 IST

पथरी आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, और इसकी मुख्य वजह है खराब लाइफस्टाइल और खानपान। खराब डाइट से किडनी में मिनरल्स जमा हो जाते हैं, जो पथरी का कारण बनते हैं। ऐसे में आइए डॉक्टर अश्वनी कुमार से जानते हैं किन फूड्स के सेवन से पथरी से बचा जा सकता है।

पथरी के प्रकार

किडनी में बनने वाली पथरी कई प्रकार की होती है, जैसे कैल्शियम ऑक्सालेट, कैल्शियम फॉस्फेट, यूरिक एसिड और सिस्टीन स्टोन्स। इनसे बचने के लिए खास डाइट की जरूरत होती है।

पानी की अहमियत

पानी की कमी से भी पथरी बन सकती है। इसलिए, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी से भरपूर फल भी पथरी को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

तरबूज और नारियल पानी

तरबूज और नारियल पानी पथरी को पिघलाने में मदद करते हैं। इनका सेवन पथरी के इलाज में मददगार हो सकता है।

पथरी की समस्या में खट्टे फल खाएं

खट्टे फल जैसे संतरा, मौसंबी, अमरूद और अंगूर विटामिन C से भरपूर होते हैं। ये पथरी को पिघलाने और निर्माण को रोकने में मददगार होते हैं।

कैल्शियम से भरपूर फल

कैल्शियम की मात्रा से भरपूर फल जैसे जामुन, कीवी, अंजीर और काले अंगूर भी किडनी की पथरी को कम करने में मदद कर सकते हैं।

कैल्शियम और शाकाहारी सोर्स

कैल्शियम का सेवन पथरी से बचने के लिए जरूरी है। दूध, दही, पनीर, फलियां और गहरे हरे रंग की सब्जियां कैल्शियम के अच्छे सॆर्स हैं। इनका सेवन करें।

विटामिन D का सेवन करें

विटामिन D शरीर में कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में मदद करता है। इस कारण, इसे अपनी डाइट में शामिल करें।

नमक, चीनी, और हाई फ्रुक्टोज वाली खाने की चीजों से बचें। ऑक्सालेट और फॉस्फेट वाली खाने की चीजों से भी दूरी बनाएं। ये पथरी को बढ़ा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com