लंबे टाइम की कब्ज से राहत के लिए ये चीजें खाएं

By Lakshita Negi
09 Jun 2025, 12:30 IST

कब्ज में पेट सही तरीके से साफ नहीं हो पाता, यह एक आम दिक्कत है, लेकिन इससे सिर्फ पेट में ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर असर होता है। कुछ चीजों को डाइट में शामिल करने से कब्ज की दिक्कत से राहत मिल सकती है। आइए जानें कुछ फूड्स जो कब्ज को कम करने में मददगार होते हैं।

पका हुआ पपीता

पपीते में मौजूद एंजाइम डाइजेशन की प्रोसेस को तेज करते हैं और मल को सॉफ्ट बनाते हैं। रोजाना खाली पेट पपीता खाने से कब्ज की दिक्कत से राहत मिल सकती है।

भीगी हुई किशमिश

किशमिश में मौजूद नेचुरल फाइबर आंतों को एक्टिव करते हैं। रातभर पानी में भिगोई किशमिश को खाने से पेट को साफ करने में मदद मिलती है।

छाछ और अजवाइन

छाछ में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं, जो डाइजेशन को अच्छा करते हैं। इसमें थोड़ी सी अजवाइन और काला नमक मिलाकर पीने से गैस और कब्ज से राहत मिलती है।

सेब

सेब में पेक्टिन नाम के सॉल्युबल फाइबर होते हैं, जो मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। उसके छिलके के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला में हरड़, बहेड़ा और आंवला होते हैं, जो आंतों को साफ करने में मददगार होते हैं। रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला का 1 चम्मच खाने से कब्ज ठीक होता है।

ओट्स

ओट्स में सॉल्युबल और इनसोल्युबल दोनों तरह के फाइबर होते हैं, जो आंतों की स्पीड बढ़ाते हैं। नाश्ते में ओट्स खाने से पेट हल्का और साफ रहता है।

नारियल पानी

कब्ज का एक बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी भी होता है। ऐसे में नारियल पानी पीने से शरीर को नमी मिलने के साथ डाइजेशन भी अच्छा होता है।

कब्ज से राहत के लिए दवा खाने से पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com