विटामिन B12 की कमी से काला हो सकता है चेहरा, खाएं ये चीजें

By Deepak Kumar
17 Apr 2025, 15:00 IST

जब शरीर में विटामिन B12 की कमी होती है, तो त्वचा में पिगमेंटेशन बढ़ सकता है। इससे चेहरा, गर्दन या हाथों पर काले धब्बे नजर आने लगते हैं। साथ ही त्वचा रूखी-सूखी भी हो सकती है।

डायटीश‍ियन से जानें

ऐसे में कुछ खास चीजें खाने से इस कमी को दूर किया जा सकता है और चेहरे की चमक वापस पाई जा सकती है। आइए डायटीश‍ियन डॉ. स्‍म‍िता सिंह से जानते हैं कि विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए कौन-कौन सी चीजें खानी चाहिए।

अंडा

अंडे में विटामिन B12 की अच्छी मात्रा होती है। रोजाना 1-2 अंडों का सेवन करें। अंडा न खाने वालों के लिए सोया मिल्क, टोफू और सोयाबीन अच्छे विकल्प हैं। यह त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक है।

दूध और पनीर

दूध और पनीर में विटामिन B12 पाया जाता है। ये चेहरे की रंगत सुधारने और शरीर को ताकत देने में मदद करते हैं।

दही

दही पेट को ठंडक देने के साथ-साथ शरीर में विटामिन की कमी पूरी करता है। लो-फैट दही वजन कम करने वालों के लिए भी बेहतर है।

मशरूम

मशरूम एक शाकाहारी स्रोत है जिसमें विटामिन B12 की मात्रा होती है। इसे सब्जी या सूप के रूप में खाएं।

ब्रोकली

ब्रोकली में फोलेट और विटामिन B12 दोनों होते हैं। यह त्वचा में निखार लाने और एनीमिया से बचाने में मदद करता है।

ओट्स

ओट्स फाइबर से भरपूर होता है और इसमें विटामिन B12 की भी मात्रा होती है। इसे सुबह नाश्ते में लेना फायदेमंद होता है।

अगर खाने से विटामिन B12 की कमी पूरी नहीं हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। लेकिन नेचुरल चीजों से भरपूर पोषण लेना सबसे बेहतर तरीका है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com