बच्चों को नहीं देने चाहिए ये फूड्स

By Priyanka Sharma
21 Nov 2024, 12:00 IST

कई पेरेंट्स बच्चों की सेहत को लेकर परेशान रहते हैं। कई बार पेरेंट्स बच्चों को क्या खिलाएं और क्या नहीं इस सवाल से भी परेशान रहते हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें बच्चों को क्या नहीं खिलाना चाहिए?

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उनको अनहेल्दी चीजों से दूर रखें, इन चीजों से बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान होता है।

चिप्स न खिलाएं

बच्चों को चिप्स न खिलाएं, इससे बच्चों को मोटापे और डेंटल कैविटी जैसी ओरल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा, बच्चों को शुगरी सीरियल्स न खिलाएं। इससे बच्चों को न्यूट्रिशनल इंबैलेंस की समस्या हो सकती है।

कैफीन युक्त ड्रिंक

बच्चों को कैफीन युक्त ड्रिंक्स से दूर रखना चाहिए। इससे बच्चों के ब्रेन के विकास और नींद पर बुरा असर पड़ता है, साथ ही ये उनके स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है।

मैदा न खिलाएं

मैदा स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। बच्चों को यह खिलाने से पाचन से जुड़ी समस्या और पोषक तत्वों की कमी की समस्या हो सकती है।

डाइट सोडा न पिलाएं

बच्चों को डाइट सोडा न पिलाएं, इनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं, जिससे बच्चों का वजन बढ़ने और गट हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसके अलावा, बच्चों को शुगरी कार्बोनेटिड ड्रिंक्स न पिलाएं। इससे बच्चों के दांत खराब होने और टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ता है।

फ्रोजन फूड न खिलाएं

बच्चों को फ्रोजन फूड्स से दूर रखें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स और हाई सोडियम होता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

प्रोसेस्ड मीट न खिलाएं

बच्चों को प्रोसेस्ड मीट और कच्चे अंडे न खिलाएं। इससे बच्चों की हार्मोनल हेल्थ और स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

बच्चों को लेख में बताए गए फूड्स को नहीं खिलाना चाहिए। इनसे बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com