फैटी लिवर आज के समय में एक आम समस्या बनती जा रही है। ये बीमारी तब होती है जब लिवर में जरूरत से ज्यादा चर्बी (फैट) जमा हो जाती है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो ये लिवर सिरोसिस या अन्य गंभीर बीमारियों में बदल सकती है।
सही और हेल्दी डाइट से फैटी लिवर की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल बंद कर दें क्योंकि ये लिवर को और नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं फैटी लिवर में किन चीजों से परहेज करना चाहिए।
तला-भुना न खाएं
फैटी लिवर में तली-भुनी चीजें खाना नुकसानदायक है। इनमें फैट बहुत ज्यादा होता है जो लिवर में और फैट जमा करता है। समोसे, पकौड़े, चिप्स जैसी चीजों से बचें।
ज्यादा नमक है हानिकारक
फैटी लिवर में ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर और डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। चिप्स, सूप, नमकीन जैसे हाई-सॉल्ट स्नैक्स से परहेज करें।
चावल का सेवन कम करें
सादा चावल हाई ग्लाइसेमिक फूड है जो फैटी लिवर की परेशानी को बढ़ा सकता है। इससे शरीर में कार्ब और फैट का स्तर तेजी से बढ़ता है।
अल्कोहल से पूरी तरह बचें
फैटी लिवर में अल्कोहल जहर की तरह काम करता है। यह धीरे-धीरे लिवर को डैमेज कर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकता है।
मीठी चीजें न खाएं
शुगर का ज्यादा सेवन लिवर में फैट बढ़ाता है। कोल्ड ड्रिंक, कैंडी, आइसक्रीम जैसी चीजें लिवर को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं।
क्या करें?
फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए सब्जियां, फल, ओट्स और होल ग्रेन खाएं। सही खानपान से लिवर को दोबारा स्वस्थ बनाया जा सकता है।
अगर फैटी लिवर की समस्या हो जाए तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि समय पर ध्यान न देने पर यह गंभीर बीमारी बन सकती है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com