घी के साथ न खाएं ये 5 चीजें, होंगे नुकसान

By Himadri Singh Hada
13 Mar 2025, 10:30 IST

घी शहद के साथ नहीं खाना चाहिए। यह शरीर में टॉक्सिन बढ़ाकर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस बारे में जानने के लिए हमने आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की है। आइए लेख में जानें किन चीजों के साथ घी खाना नुकसानदायक होता है?

चाय या कॉफी

आजकल चाय या कॉफी में घी डालकर पीना काफी ट्रेंड में है। आयुर्वेद के अनुसार, यह पाचन के लिए भारी हो सकता है, जिससे ब्लोटिंग, एसिडिटी और गैस जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

घी और दही

घी और दही का कॉम्बिनेशन भी नुकसानदायक माना जाता है। घी गर्म और दही ठंडा होता है, जिससे गट बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ सकता है और पेट में जलन, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

घी और मछली

घी और मछली को एक साथ खाना आयुर्वेद में नुकसानदायक माना जाता है। दोनों के तापमान का अंतर शरीर में टॉक्सिन बढ़ाता है, जिससे त्वचा संबंधी परेशानियां और पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।

घी को सीमित मात्रा में खाएं

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो घी का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। ज्यादा घी खाने से दिल पर असर पड़ सकता है और वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।

घी और मूली

घी और मूली का कॉम्बिनेशन भी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इससे शरीर में विषाक्त पदार्थ बनने लगते हैं, जिससे त्वचा पर रैशेज, एलर्जी और पेट में भारीपन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

घी खाने का तरीका

घी को तड़के या पकाने में इस्तेमाल करने की बजाय, दाल, खिचड़ी, बाजरा रोटी या पुलाव पर ऊपर से डालकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है, जिससे पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।

घी और केला

घी और केले को एक साथ खाने से पाचन क्रिया धीमी हो सकती है, जिससे पेट फूलना, गैस बनना और आलस्य महसूस होने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

घी और गर्म पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। लेकिन, इसे ठंडे पानी के साथ लेने से पाचन क्रिया पर विपरीत असर पड़ सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com