अलसी का सेवन भारतीय घरों में दशकों से होता आ रहा है। अलसी स्वास्थ्य के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। यह बीज महिलाओं की भी कई समस्याओं को ठीक कर उन्हें फायदा पहुंचाता है। आइये जानें महिलाओं को इस बीज से होने वाले फायदों के बारे में।
अलसी के पोषक तत्व

कैल्शियम

मैग्नीशियम

फॉसफोरस

एनर्जी

फाइबर

विटामिन बी 6

जिंक

फर्टिलिटी बढ़ाए महिलाएं
इनफर्टिलिटी होने पर अलसी के बीज का सेवन कर सकती हैं। अलसी के बीजों को फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए काफी कारगर माना जाता है। बेबी कंसीव करने से पहले होने वाली समस्याओं में ये आपकी मदद कर सकती है।
हार्मोनल असंतुलन ठीक करे
महिलाओं में प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल इम्बैलेंस हो सकता है। ऐसे में अलसी एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ाने के साथ ही हार्मोन मेटाबॉलिज्म भी ठीक करती है, जिससे महिलाओं में होने वाले हार्मोनल असंतुलन को ठीक किया जा सकता है।
वजन कम करे
प्रेगनेंसी के दौरान कई बार महिलाओं का वजन बढ़ सकता है। ऐसे में उन्हें अलसी के बीज खाने चाहिए। इसमें मिलने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर की मात्रा उनके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
पाचन क्रिया दुरुस्त करे
इसमें फाइबर की प्रचुरता होती है, जो महिलाओं में होने वाली गैस, पेट फूलना और अपच जैसी अन्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। ऐसी समस्या होने पर आप अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं।
त्वचा के लिए लाभकारी
इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो त्वचा पर निखार लाते हैं। यह एक्ने और पिगमेंटेशन जैसी समस्याओं को दूर कर त्वचा को हाइड्रेट और मॉश्चुराइज भी करते हैं।
डायबिटीज में लाभकारी
महिलाओं में प्रेगनेंसी के साथ ही कई बार आमतौर पर भी ब्लड शुगर बढ़ सकता है। ऐसे में अलसी खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। यह लो ग्लाइसेमिक होने के साथ ही फाइबर से भरपूर होता है, जिससे इंसुलिन और ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
अलसी महिलाओं में होने वाली इन सभी समस्याओं को ठीक करने की क्षमता रखती है। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com