मछली खाने के नुकसान

By Kunal Mishra
09 Dec 2022, 17:04 IST

मछली खाना सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। मछली खाने से सेहत को कई तरीकों से नुकसान हो सकता है। आइये जानते हैं मछली खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

मछली के पोषक तत्व

ओमेगा 3 फैटी एसिड

विटामिन डी

प्रोटीन

सोडियम

कैलोरी

गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक

मछली का सेवन गर्भवती महिलाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसी स्थिति में ज्यादा मछली खाने से गर्भपात होने की आशंका हो सकती है।

एलर्जी

अगर आप ज्यादा मछली खाते हैं तो इससे एलर्जी होने का भी खतरा रहता है। अगर आप पहले से ही एलर्जी से परेशान हैं तो ऐसे में इसका सेवन करने से बचें।

त्वचा की समस्या

मछली को दूध के साथ खाना त्वचा संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है। अगर आप इसे दूध के साथ खाते हैं तो इससे सफेद दाग होने की आशंका बढ़ जाती है।

डायबिटीज का खतरा

मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड की प्रचुरता होती है, जिसके ज्यादा सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अगर आप डायबिटिक मरीज हैं तो इसके सेवन से बचें।

दिमाग पर असर

ज्यादा मछली खाने से दिमाग पर असर पड़ सकता है। इसे खाने से शरीर में मर्करी बढ़ सकता है, जिससे दिमाग पर प्रभाव पड़ सकता है। बच्चों को इसका अधिक सेवन न कराएं।

मछली खाने से शरीर में ये सभी समस्याएं हो सकती हैं। सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com