अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और सर्दियों में इसे खूब खाया जाता है। लोग अलग-अलग तरीके से अंडा खाते हैं, जैसे कुछ लोग सफेदी तो कुछ लोग पूरा अंडा खाते हैं। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट जिया नवानी से जानते हैं दोनों में से क्या ज्यादा फायदेमेंद है।
अंडे की सफेदी
अंडे की सफेदी में बहुत कम कैलोरी और फैट होता है। यह प्रोटीन का शुद्ध सोर्स है और मांसपेशियों की रिकवरी के लिए फायदेमंद है। इसमें कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता, जो इसे स्वास्थ्य के लिए बेहतर बनाता है।
अंडे की जर्दी
अंडे की जर्दी विटामिन ए, डी और ई से भरपूर होती है। यह आपकी आंखों, हड्डियों और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है। जर्दी में आयरन, जिंक और कोलीन भी होते हैं, जो शरीर की ताकत और मानसिक विकास में मदद करते हैं।
पूरे अंडे का सेवन करें
पूरा अंडा पोषण, एनर्जी और जरूरी विटामिन्स से भरपूर होता है। यह शरीर की ताकत को बढ़ाता है और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। साथ ही, यह हेल्दी फैट का एक बेहतरीन सोर्स है।
अंडे की सफेदी - कम कैलोरी और फैट
अंडे की सफेदी में कैलोरी बहुत कम होती है। अगर आप वजन घटाने या लो फैट वाले आहार पर हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें सेलेनियम जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।
किसके लिए है सफेदी बेहतर?
अंडे की सफेदी उन लोगों के लिए अच्छी है जो कैलोरी कम लेना चाहते हैं। यह बिना एक्स्ट्रा फैट के प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
पूरे अंडे का क्या करें सेवन?
अगर आपको विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट की जरूरत है, तो पूरा अंडा खाएं। यह आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व और एनर्जी देता है, खासकर अगर आप एक्टिव लाइफस्टाइल जीते हैं।
दोनों के फायदे अलग-अलग हैं
अंडे की सफेदी और जर्दी दोनों के अपने फायदे हैं। सफेदी कम कैलोरी और ज्यादा प्रोटीन देती है, जबकि जर्दी में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। दोनों को मिलाकर खाने से ज्यादा लाभ हो सकता है।
अगर आपको प्रोटीन की जरूरत है और फैट कम रखना चाहते हैं, तो सफेदी चुनें, लेकिन अगर आप पूरा पोषण चाहते हैं तो पूरा अंडा खाना फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com