वजन घटाने और मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन युक्त खाने की चीजों का सेवन बेहद जरूरी है। यह शरीर के विकास में मदद करता है और हड्डियों, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। तो आइए डॉ. देबजानी बनर्जी से जानते हैं पनीर और अंडे में से प्रोटीन का बेस्ट सोर्स क्या है?
अंडे और पनीर – प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत
अंडे और पनीर प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। दोनों में कैल्शियम, बी12 और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
बेहतर स्वास्थ के लिए अंडे
अंडा सस्ता और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह वजन घटाने के लिए भी उपयुक्त है और कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।
उबले अंडे में पोषक तत्व
एक उबले अंडे में प्रोटीन (5.5 ग्राम), फैट (4.2 ग्राम), कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह कई प्रकार के विटामिन्स से भी भरपूर होता है।
अंडे की जर्दी के पोषक तत्व
अंडे की जर्दी में हाई कैलोरी होती है, लेकिन यह कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरी होती है। इसे छोड़ना गलत हो सकता है क्योंकि इसमें विटामिन ए, बी, ई और के होते हैं।
स्वाद और स्वास्थ्य का कॉम्बिनेशन
पनीर एक लोकप्रिय और पौष्टिक डेयरी प्रोडक्ट है। इसे कई तरीके से खाया जा सकता है – सैंडविच, करी या तलकर, इसे एक नाश्ते के रूप में एन्जॉय किया जा सकता है।
पनीर में पोषक तत्व
पनीर में प्रोटीन (7.54 ग्राम), वसा (5.88 ग्राम), कैल्शियम (190.4 मिलीग्राम), फास्फोरस, और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह विटामिन बी12, सेलेनियम, और विटामिन डी का भी अच्छा सोर्स है।
वजन घटाने के लिए अंडे और पनीर
अंडे और पनीर दोनों में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी12 होते हैं। ये दोनों खाद्य पदार्थ मांसपेशियों के निर्माण और वजन घटाने में मदद करते हैं।
अंडे और पनीर दोनों के अपने स्वास्थ्य लाभ हैं। यह कहना मुश्किल है कि कौन सा बेहतर है। आप दोनों को अपने आहार में शामिल करके ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com