सोयाबीन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है और यह बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन, यदि आप सोयाबीन का अधिक सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर पर कुछ नकरात्मक असर डाल सकता है।
डॉक्टर के मुताबिक
साेयाबीन में ट्रांस फैट्स (Trans Fats) भी हाेता है। तो आइए डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सोयाबीन ज्यादा खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।
पाचन संबंधी समस्याएं
सोयाबीन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो अगर अधिक खाया जाए तो पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकता है। इससे गैस, अपच, पेट में ऐंठन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
वजन बढ़ने का खतरा
सोयाबीन में काफी कैलोरीज होती हैं, अगर इसे अधिक खाया जाए तो यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। यदि आप अपने कैलोरी का ध्यान नहीं रखते हैं, तो सोयाबीन के अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है।
हॉर्मोनल असंतुलन
अगर आप अधिक मात्रा में सोयाबीन खाते हैं, तो यह हॉर्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है, खासकर महिलाओं में यह पीरियड्स में गड़बड़ी या हार्मोनल समस्याओं का कारण बन सकता है।
थायरोइड के लिए हानिकारक
सोयाबीन में गोइट्रोजन नामक तत्व होते हैं, जो थायरोइड ग्रंथि के कार्य में बाधा डाल सकते हैं। अगर आप बहुत अधिक सोयाबीन का सेवन करते हैं, तो इससे थायरोइड समस्याएं हो सकती हैं।
किडनी पर दबाव
सोयाबीन में पोटैशियम, फास्फोरस और ऑक्सलेट्स की अधिक मात्रा होती है, जो किडनी के लिए हानिकारक हो सकती है। यदि किसी को किडनी संबंधित समस्या है, तो सोयाबीन का सेवन सीमित करना चाहिए।
एलर्जी का खतरा
कुछ लोगों को सोयाबीन से एलर्जी हो सकती है, जो त्वचा पर रैशेस, खुजली, सूजन या पेट में दर्द जैसी समस्याओं को जन्म देती है। अगर आपको सोयाबीन से एलर्जी है तो इसका सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए।
हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी चीज का अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए सोयाबीन का सेवन सीमित मात्रा में करें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com