अलसी ज्यादा खाई तो हो सकता है नुकसान! जानें 5 साइड इफेक्ट्स

By Aditya Bharat
24 Feb 2025, 12:32 IST

अलसी के बीज में भरपूर पोषक तत्व होते हैं। यह फाइबर, ओमेगा-3 एसिड और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए लाभकारी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक मात्रा में इसे खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? आइए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं ज्यादा अलसी खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

अलसी के बीज के फायदे

अलसी के बीज वजन घटाने में मददगार होते हैं। इसके अलावा, यह पाचन को बेहतर बनाने, हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने और त्वचा को निखारने में भी सहायक हैं।

एलर्जी और पेट की समस्या

अलसी के बीज का ज्यादा सेवन पेट में दर्द, उल्टी, और दस्त जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। अगर आपके पेट में कोई दिक्कत हो तो इसे न खाएं।

ब्लड प्रेशर पर असर

अलसी के बीज का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगर आपके ब्लड प्रेशर में कोई असामान्यता है, तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

कब्ज और पेट की समस्या

अलसी ज्यादा खाने से कब्ज और पेट में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप आंतों से संबंधित किसी समस्या से ग्रस्त हैं, तो इसका सेवन न करें।

गर्भवती महिलाओं के लिए चेतावनी

गर्भवती महिलाओं को अलसी के बीज का सेवन करने से पहले इसके फायदे और नुकसान को समझना चाहिए। ज्यादा सेवन से पीरियड्स में अनियमितता और अन्य शारीरिक बदलाव हो सकते हैं।

आंतों में ब्लॉकेज

अलसी का ज्यादा सेवन आंतों में ब्लॉकेज भी पैदा कर सकता है, खासकर जब पर्याप्त पानी न पिया जाए। यह समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है।

दवाइयों के साथ असर

अगर आप कोई दवाई ले रहे हैं, जैसे ब्लड शूगर या ब्लड थिनर, तो अलसी के बीज के सेवन से दवाइयों का असर बदल सकता है। ऐसे में डॉक्टर से सलाह जरूरी है।

अलसी के बीज सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इसके सेवन में संतुलन जरूरी है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले इसके फायदे और नुकसान को समझें और डॉक्टर से भी सलाह लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com