रोज सुबह खाली पेट भीगी हुई मूंगफली को खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानें इस लेख में -
एक्सपर्ट की राय
आरोग्य डाइट की डाइटिशियन डॉ सुगीता मुटरेजा के अनुसार, 'मूंगफली को भिगोकर खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। मूंगफली में मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन, पोटेशियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।'
गैस से छुटकारा दिलाए
सुबह खाली पेट भीगी मूंगफली खाने से गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसे खाने से आपका डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर होता है। मूंगफली में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज और अपच से आराम दिलाता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
भीगी हुई मूंगफली हार्ट के लिए फायदेमंद होती है। इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। साथ ही, मूंगफली में पोटेशियम पाया जाता है, जो हार्ट अटैक के रिस्क को काफी कम कर देता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
रोजाना सुबह खाली पेट मूंगफली को खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। मूंगफली में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, भीगी मूंगफली को खाने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
मूंगफली स्किन के लिए फायदेमंद होती है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करते हैं।
ऐसे करें सेवन
रात को सोने से पहले एक कप पानी में मूंगफली को छील कर भिगोने के लिए रख दें। इसके बाद सुबह खाली पेट इन मूंगफली का सेवन करें।
भीगी हुई मूंगफली को खाली पेट खाने से शरीर को इतने ज्यादा लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com