भूख लगने पर खाएं यह हेल्दी स्नैक, होंगे ये 6 फायदे

By Lakshita Negi
03 Jun 2025, 14:00 IST

अगर आप कुछ हल्का, टेस्टी और हेल्दी खाना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे हेल्दी स्नैक के बारे में बताएंगे जिसको खाने से आपका पेट भरने के साथ हेल्थ पर भी कई फायदे होंगे। आइए जानें मुरमुरा, दही और गुड़ के स्नैक को खाने के फायदे।

मुरमुरा के फायदे

मुरमुरा खाना पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह हल्का होता है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है और कैलोरी में भी कम होता है।

दही का फायदा

दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया होते हैं, जिस कारण इसे खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम स्ट्रांग होता है। इसे खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।

गुड़ का फायदा

गुड़ को आयरन का एक अच्छा सोर्स माना जाता है, जो चीनी के मुकाबले ज्यादा हेल्दी होता है। इसे खाने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है।

झटपट बनने वाला नाश्ता

इस स्नैक को बनाना बहुत आसान होता है। इसे बनाने के लिए मुरमुरा लें और इसमें थोड़ा सा फ्रेश दही और थोड़ा सा गुड़ मिक्स करें। यह टेस्टी और हेल्दी दोनों का एक अच्छा कॉम्बिनेशन है।

वेट लॉस में मददगार

इस स्नैक में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर भरपूर होता है, इसे खाने से वेट कम करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है जिससे ओवरईटिंग नहीं होती है।

बच्चों के लिए भी फायदेमंद

यह बच्चों को देने के लिए भी एक अच्छा स्नैक है, जिसे अनहेल्दी स्नैक्स के बजाए बच्चों को दिया जाना हेल्दी और फायदेमंद होता है।

गर्मी में शरीर को ठंडक दे

गर्मी के मौसम में दही और गुड़ खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इस स्नैक से शरीर में पानी की कमी भी दूर होती है और हीट स्ट्रोक से बचाव होता है।

आप भी इस हेल्दी स्नैक को जरूर ट्राई करें और हेल्दी रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com