ठंड के मौसम में हरी मटर खाने से क्या होता है?

By Shilpy Arya
04 Dec 2024, 19:12 IST

हरी मटर ठंड के मौसम में आने वाली एक ऐसी हरी सब्जी है, जो किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इस लेख में न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल से जानें ठंड के मौसम में हरी मटर खाने के लाभ-

हरी मटर के पोषक तत्व

हरी मटर कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जिनमें प्रोटीन, विटामिन बी6, फास्फोरस, फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट के गुण अच्छी मात्रा में होते हैं।

वेट गेन करे

ठंड के मौसम में हरी मटर का सेवन जरूर करें। इसमें कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जो वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ावा देने के लिए आप ठंड में हरी मटर जरूर खाएं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने वाले मैग्नीशियम के गुणों से भरपूर होता है।

ज्वॉइंट पेन से आराम

हरी मटर सेलेनियम के गुणों से भरपूर होते हैं, जो ज्वॉइंट पेन से आराम दिलाने में बेहद फायदेमंद होते हैं। इससे सूजन भी कम होती है।

मजबूत हड्डियां

बोन हेल्थ को बेहतर करने के लिए हरी मटर का सेवन बेहद लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम हड्डियां मजबूत बनाते हैं।

सावधानी

ठंड के मौसम में हरी मटर खाना बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, इसका सेवन अधिक न करें। ज्यादा मटर खाना पेट में गैस बना सकता है।

ठंड के मौसम में हरी मटर खाने से ये सभी फायदे मिलते हैं। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com