कई लोग हड्डियों के कमजोर होने और जोड़ों में दर्द होने जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। आइए डाइटिशियन मनप्रीत कालरा से जानें इससे राहत के लिए क्या करें?
मखाने खाएं
हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देने के लिए शाम को भुने हुए मखाने खाएं। इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और कैल्शियम पाए जाते हैं। इससे सूजन कम करने और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है।
सीड्स खाएं
इसके लिए हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देने के लिए डाइट में तिल और कद्दू के बीज खाएं। इनमें भरपूर मात्रा में कॉपर, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे जोड़ों के दर्द और हड्डियों को मजबूती देने में मदद मिलती है। साथ ही इसके लिए राजमा का सेवन भी किया जा सकता है।
अंजीर खाएं
अंजीर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
हरी सब्जियां खाएं
जोड़ों और हड्डियों को मजबूती देने के लिए डाइट में पालक और ब्रोकली जैसी सब्जियों को खाएं। इनमें आयरन और कैल्शियम पाए जाते हैं, जिससे कोलेजन को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, ब्रोकली में विटामिन-के पाए जाते हैं। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
नट्स खाएं
हड्डियों और जोड़ों को मजबूती देने के लिए अखरोट और बादाम खाएं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और विटामिन-ई पाए जाते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती देने और जोड़ों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
दूध पिएं
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन पाए जाते हैं। इससे हड्डियों को हेल्दी बनाने और मजबूती देने में मदद मिलती हैं।
राजमा खाएं
राजमा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसे खाने से हड्डियों को मजबूती देने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
हड्डियों और जोड़ों को हेल्दी बनाए रखने के लिए डाइट में बताए गए फूड्स का सेवन करना फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com