हेल्दी स्किन के लिए सुबह खाएं ये फल

By Shilpy Arya
09 May 2025, 17:45 IST

फलों का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने में मदद मिलती है। आइए जानें हेल्दी स्किन के लिए सुबह कौन से फल खाएं-

पपीता

पपीता त्वचा को एक्सफोलिएट में मदद करता है। इसमें मौजूद पपाइन एंजाइम स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। खाली पेट पपीता खाएं।

अनार

एंटीऑक्सिडेंट और प्यूनिक एसिड के गुणों से भरपूर अनार का सेवन करने से सूजन कम करने में मदद होती है। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है।

स्ट्रॉबेरी

इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और सैलिसिलिक एसिड होते हैं। इसका सेवन करने से मुंहासों से छुटकारा मिलता है।

केला

केले में एंटी-ऑक्सीडेंट और पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है। इसे खाने से त्वचा के साथ बालों को भी स्वस् रखा जा सकता है।

एवोकाडो

त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए रोज एवोकाडो खा सकते हैं। इससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है।

तरबूज

तरबूज में पानी की अच्छी मात्रा होती है। इससे स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद होती है साथ ही यह टॉक्सिन्स दूर करता है।

हेल्दी स्किन के लिए सुबह इन फलों का सेवन करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com