वजन घटाने के लिए लोग जिम में खुद पसीना बहाते हैं। इसके बाद भी उन्हें मनचाहे रिजल्ट नहीं मिल पाते हैं। अगर आप भी तेजी से वजन घटना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ जरूरी बदलाव कर सकते हैं।
मौसमी फल और सब्जियां खाएं
अगर आप जल्दी और हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहते हैं, तो बदलते मौसम के साथ डाइट में भी बदलाव करना जरूरी हो जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी मौसमी सब्जियों और फलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से तेजी से वजन घट सकता है।
गाजर का सेवन करें
गाजर सर्दियों में आने वाली सब्जी है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है। इससे आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।
अमरूद का सेवन करें
बदलते मौसम में आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं। इस फल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही, पाचन-तंत्र को भी फायदा होता है।
मूली का सेवन करें
मूली भी सर्दियों में बिकने वाली सब्जी है। इसमें फाइबर के साथ कई अन्य पोषक-तत्व भी पाए जाते हैं। इसे खाने से वजन को घटाने में मदद मिलती है।
जूस नहीं फ्रूट्स खाएं
बदलते मौसम में आपको जूस नहीं, बल्कि फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर को ज्यादा फायदा हो सकता है। फ्रूट्स खाने से बॉडी को ज्यादा फाइबर मिलता है और भूख भी ज्यादा नहीं लगती है।
दालचीनी का सेवन करें
दालचीनी की मदद से आप तेजी से एक या दो पाउंड वजन कम कर सकते हैं। दरअसल, दालचीनी की तासीर गर्म होती है और सर्दियों में यह शरीर को गर्माहट दे सकती है। इससे वजन घटाया जा सकता है।
इन चीजों की मदद से वजन घटा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com